दहेज की मांग पूरी न करने पर पत्नी की हत्या का आरोप

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

दक्षिण 24 परगना : बारुईपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी की हत्या का आरोप पति पर लगा है। मृतका का नाम मनोवारा मोल्ला (20) है। मृतका कुलतली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार, कुलतली इलाके के मजीदुल के साथ दो वर्ष पहले फोन कॉल पर ही सामाजिक रीति-रिवाज से बारुईपुर की निवासी मनोवारा की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपति के बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मजीदुल पर पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। आरोप है कि मजीदुल मंडल का विवाहेतर संबंध एक अन्य महिला के साथ भी था। इस बीच, पति और ससुराल वालों ने मनोवारा पर मायके से अधिक दहेज एवं पैसे लाने की मांग की। विरोध करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था और मायके वालों से बात करने तक की भी इजाजत नहीं दी जाती थी। सुबह-सुबह खबर मिली कि मनोवारा ससुराल में फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली। मजीदुल और उसका पिता विदेश में काम करते हैं। घर में सास, देवर और ननद रहती है। मृतका के पिता ने मजीदुल, उसके पिता और उसकी सास, देवर, ननद समेत सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला कुलतली थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in