नाशिक TCS केस में आरोपी निदा खान लापता, तलाश तेज

पुलिस कह रही फरार, परिवार बोला मुंबई में मौजूद; SIT जांच जारी
नाशिक TCS केस में आरोपी निदा खान लापता, तलाश तेज
Published on

Tata Consultancy Services (TCS) के नाशिक BPO यूनिट से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी Nida Khan की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, वह फरार है और उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि निदा के पति से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। पति ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर पर है, मगर वहां पहुंचने पर घर बंद मिला।

वहीं, परिवार का दावा है कि निदा जनवरी 2026 से मुंबई में अपने पति के साथ रह रही है और फरार नहीं है। परिवार के अनुसार, वह TCS में प्रोसेस एसोसिएट थी और किसी वरिष्ठ पद पर नहीं थी।

निदा ने अग्रिम जमानत के लिए गर्भवती होने का दावा किया है, जिसकी जांच मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही है। उनके वकील Baba Sayyad ने कहा कि जल्द ही अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।

TCS के CEO K Krithivasan ने कहा कि शुरुआती जांच में POSH या एथिक्स चैनल पर ऐसे आरोपों की कोई शिकायत नहीं मिली है। कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जिसकी निगरानी Aarthi Subramanian कर रही हैं।

क्या है मामला?
यह मामला एक महिला कर्मचारी की शिकायत से शुरू हुआ, जिसमें शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। बाद में कई और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। 2022 से 2026 के बीच पुलिस ने 9 FIR दर्ज की हैं।

जांच में उत्पीड़न, दबाव और धार्मिक प्रभाव जैसे आरोपों की पड़ताल हो रही है। डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in