नूंह दंगा: हिंसा में शामिल 2 आरोपी का एनकाउंटर, कई दिनों से थे फरार

एनकाउंटर के दौरान घायल उपद्रवी
एनकाउंटर के दौरान घायल उपद्रवी
Published on: 

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच पुलिस ने नूंह हिंसा में शामिल फरार 2 आरोपियों का एनकाउंटर किया है। दोनों उपद्रवी सिलखो गांव में छिपे थे।

मेवात-नूंह हिंसा के बाद पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी में लगी है। नूंह हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस की गोली दोनों आरोपियों की पैर में लगी। जानकारी के अनुसार नल्हड़ के मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए दोनों को भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी के दौरान  दोनों उपद्रवी मुनसैद और सैकूल ने तावडू के क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप मोर की टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा।

शोभायात्रा के दौरान हुआ था दंगा

31 जुलाई को हरियाणा के नूंह-मेवात में बृजमंडल शोभायात्रा का आयोजन हुआ था। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। उपद्रवियों ने सैकड़ों कार में आग लगा दी। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों में हिंसा हो गई। हिंसा में शामिल दंगाइयों ने साइबर थाना सहित पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कई वाहनों-दुकानों को आग के हवाले कर दिया। नूंह के बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम में भी छिटपुट हिंसा की ख़बरें आई। एहतियातन सभी इलाकों में कर्फ्यू लगा दी गई। पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की कई कंपनियां हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात है।

AAP नेता के दंगा में शामिल होने का आरोप

बता दें कि नूंह में हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। गुरुग्राम के प्रदीप शर्मा की मौत के मामले में FIR दर्ज हुई। FIR में लिखे रिपोर्ट के अनुसार जावेद के साथ खड़ी भीड़ ने निरंकारी कॉलेज के पास कार सवार प्रदीप शर्मा सहित उसके साथियों पर हमला कर दिया था। बता दें कि नूंह हिंसा में अबतक पुलिस ने 140 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं, 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in