कोच्चि के पास समुद्र में हादसा, लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त

सभी 24 लोगों को निकाला गया बाहर
कोच्चि के पास समुद्र में हादसा, लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त
Published on

कोच्चि - केरल में समुद्र तट के पास एक बड़ा हादसा टल गया। तट से करीब 38 समुद्री मील दूर एक लाइबेरियाई मालवाहक जहाज अचानक झुक गया, जिससे उस पर लदे कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। इस घटना से समुद्री पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। जहाज पर मौजूद सभी 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें से 21 लोगों को भारतीय तटरक्षक बल ने और बाकी 3 को आईएनएस सुजाता ने बचाया।

रविवार सुबह एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि समुद्र में झुक गए लाइबेरियाई मालवाहक जहाज से चालक दल के तीन सदस्यों को 'आईएनएस सुजाता' की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ और कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं और जहाज धीरे-धीरे और ज्यादा डूबता जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ रही है।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल जहाज को खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि जहाज की मालिक कंपनी का एक और जहाज राहत के लिए मौके पर पहुंच चुका है। फिलहाल पेशेवर स्तर पर यह मूल्यांकन किया जा रहा है कि जहाज को सुरक्षित रूप से खींचा जा सकता है या नहीं।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि जहाज पर सवार 24 में से 21 चालक दल के सदस्यों को पहले ही बचा लिया गया था। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई कंटेनर या तेल समुद्र किनारे आ जाए तो उसे छूने से बचें और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।

जानकारी के अनुसार, ‘एमएससी ईएलएसए-3’ नाम का यह जहाज शुक्रवार को विझिंजम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। शनिवार, 24 मई को दोपहर करीब 1:25 बजे जहाज की मालिक कंपनी ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया कि जहाज 26 डिग्री तक झुक चुका है और तुरंत मदद की जरूरत है। जहाज पर कुल 24 सदस्य थे, जिनमें एक रूसी कप्तान, 20 फिलीपीनी, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई नागरिक शामिल थे। तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि जहाज पर मरीन गैस ऑयल (MGO) और अल्ट्रा लो सल्फर फ्यूल ऑयल (VLSFO) मौजूद था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in