आज जादवपुर में ABVP की ‘वंदे मातरम् यात्रा’

छात्रों के साथ शिक्षक-कर्मचारियों से भी यात्रा में शामिल होने की अपील
फ़ाइल फ़ोटो
फ़ाइल फ़ोटो
Published on

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच जारी तनातनी के बीच एक बार फिर कैंपस का माहौल गरमाने के आसार हैं। एबीवीपी ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘वंदे मातरम् यात्रा’ निकालने का आह्वान किया है। संगठन ने छात्रों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों से भी इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

एबीवीपी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शुभव्रत अधिकारी के अनुसार, यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू होगी। संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय में वामपंथ की आड़ में ‘देशविरोधी विचारधारा’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। एबीवीपी का कहना है कि विश्वविद्यालय की खोयी गरिमा और राष्ट्रीय चेतना को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है।

गौरतलब है कि 28 अगस्त को भी जादवपुर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अब विश्वविद्यालय परिसर के भीतर एबीवीपी की यात्रा के ऐलान से सियासी टकराव बढ़ने की आशंका है। पिछले दिनों वामपंथी संगठनों और एबीवीपी के बीच हुए संघर्ष के बाद से कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in