अभिषेक के मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार

जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा सोमवार को मेंशन करें
अभिषेक के मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार
Published on

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की तरफ से दायर मामले की बुधवार को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि सोमवार को मेंशन करें फिर तय करेंगे। अभिषेक बनर्जी ने विदेश जाने देने की अनुमति मांगी है।

अभिषेक बनर्जी की तरफ से दायर पिटीशन में कहा गया है वह आंख की जांच और इलाज के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अनुमति दी जाए। यहां गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगा रखी है। विधानसभा चुनाव के दौरान बिधाननगर में उनके खिलाफ एक भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इसका हवाला देते हुए बिधाननगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में उन्हें जस्टिस भट्टाचार्य के कोर्ट से रक्षा कवच मिला हुआ है। यह आदेश देते हुए कोर्ट में एक शर्त लगा दी थी की विदेश जाने के लिए उन्हें कोर्ट से लीव लेनी पड़ेगी। इसी वजह से यह पिटीशन दायर किया गया है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in