अभिषेक ने जीता दिल : वृद्धा को दिया सहारा, बच्चे को दुलारा

फलता में सेवाश्रय 2 शिविर में मरीजों के बीच पहुंचे सांसद, जाना उनका हाल, सेवाश्रय 2 के जरिये 2 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची सेवा
सेवाश्रय 2 के कैंप में एक वृद्धा को हौसला देते अभिषेक बनर्जी
सेवाश्रय 2 के कैंप में एक वृद्धा को हौसला देते अभिषेक बनर्जी
Published on

सबिता राय, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सेवाश्रय 2 का दायरा लगातार बढ़ रहा है। दो लाख से अधिक लोगों तक पहुंचकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा शुरू की गई प्रमुख जमीनी स्तर की स्वास्थ्य सेवा पहल, सेवाश्रय लगातार उपलब्धि हासिल कर है। लोगों की स्वास्थ्य सेवा में जारी इस पहल को और बढ़ावा देने के लिए तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को फलता स्थित सेवाश्रय 2 शिविर हरिनडांगा बीडीओ ऑफिस ग्राउंड का दौरा किया। एक तरफ उन्होंने यहां इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों को हौसला बढ़ाया। वहीं उनकी मानवता भी देखने को मिली।

अभिषेक बनर्जी के हाथों में चॉकलेट देखकर खुश हो गया बच्चा
अभिषेक बनर्जी के हाथों में चॉकलेट देखकर खुश हो गया बच्चा

रोते बच्चे को दी चॉकलेट

कैंप में एक वृद्धा को हौसला देते हुए उनके आंसू पोंछे तो दूसरी ओर रो रहे बच्चे को दुलारा। उसे चॉकलेट देकर चुप कराया। बीमार बच्चे के परिवार से बातचीत की तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सेवा कैंप जाने के क्रम में रास्ते में सांसद अभिषेक बनर्जी ने सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला को अस्वस्थ अवस्था में देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते वे तुरंत रुके स्वयं आगे बढ़कर महिला को सहारा दिया और उसे सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि महिला को तुरंत इलाज के लिए सेवाश्रय शिविर ले जाया जाये।

लोगों का अभिवादन स्वीकार करते डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी

क्या कहा अभिषेक ने

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जनसेवा का सार निष्पक्षता और करुणा में निहित है। इसी विश्वास को आधार बनाकर, सेवा आश्रय 2 सामाजिक या राजनीतिक मतभेदों से परे डायमंड हार्बर के लोगों की सेवा करने के अपने मिशन को जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य है कि सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना। अभिषेक ने कहा कि फलता स्थित हरिनडांगा बीडीओ कार्यालय ग्राउंड परिसर में सेवा आश्रय 2 के स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया। मरीजों से बात की। उनकी चिंताओं को सुना और उनकी जरूरतों की गहरी समझ मिली। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहायता करूंगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in