अभया की मां को अपशब्द नहीं कहे, अभिषेक ने पार्टी कर्मियों से कहा

हमलोग सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं
अभया की मां को अपशब्द नहीं कहे, अभिषेक ने पार्टी कर्मियों से कहा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित किया। पानीहाटी की सभा से अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आरजी कर मामले में हमलोगों की मांग रही कि दोषी को सजा मिले और भाजपा ने किसी दिन भी दोषी की सजा नहीं चाही और केवल राजनीति की। मुझे पूरा भरोसा है कि सोदपुर - पानीहाटी के लोग इसका जवाब देंगे। अभिषेक ने कहा कि पानीहाटी से भाजपा की महिला प्रार्थी वह मेरी मां के बराबर हैं। उन्होंने ( अभया की मां ) कहा है ममता बनर्जी का केश खींचकर लायेंगी, लेकिन मैं तृणमूल के नेता कर्मी सैनिक सभी से कहूंगा कि कोई भी उन्हें (अभया की मां) अपशब्द नहीं कहे। उन्होंने अपनी बेटी को गंवा दिया है। लोग वेदना पीड़ा में कई बार कई कुछ कहता है। हमलोग सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं। यहां महिला मुख्यमंत्री हैं, वित्त मंत्री व उद्योग मंत्री भी महिला हैं। स्वास्थ्य मंत्री खुद मुख्यमंत्री है। इससे पहले मुख्य सचिव महिला रही और अभी जो गृह सचिव हैं वह भी महिला है। महिलाओं के लिए तृणमूल ने जो किया है और कोई नहीं कर पाया है। भाजपा अभी कह रही है कि तृणमूल ने महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने दिया जबकि महिला आरक्षण बिल 28 सितंबर 2023 में पास हो गया है। अभिषेक ने कहा कि अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो किसी भी भाजपा नेता में हिम्मत है, मेरे खिलाफ मामला करे। भाजपा के सिर से लेकर पैर तक, झूठ ही झूठ है।

अभिषेक ने किया अनुरोध

अभिषेक ने कहा कि मैंने सुना है कि नरेंद्र मोदी 24 तारीख को यहां आ रहे हैं। मैं बीजेपी उम्मीदवार से बस इतना अनुरोध करता हूं कि ‘अभया’ जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए हमने ‘अपराजिता बिल’ लाया है, जो ऐसे अपराधों के दोषियों को सख्त सजा सुनिश्चित करता है। राज्य सरकार ने यह बिल करीब डेढ़ साल पहले राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। मेरा उनसे आग्रह है कि अगर वह सच में चाहती हैं कि ऐसी घटना फिर कभी न हो, तो वे प्रधानमंत्री से कहें कि वे राष्ट्रपति से इस बिल को मंजूरी दिलवाएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in