काली पूजा पर अभिषेक बनर्जी ने की पूजा-अर्चना

-लेक कालीबाड़ी में चढ़ायी माला
Abhishek Banerjee_Kali Puja
लेक कालीबाड़ी मंदिर में अभिषेक बनर्जी
Published on: 

कोलकाता: काली पूजा के पावन अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के प्रसिद्ध लेक कालीबाड़ी मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धापूर्वक अपने हाथों से मां काली की प्रतिमा को फूलों की माला पहनाई और मंदिर के सेवायतों से बातचीत भी की।

दुर्गा पूजा के दौरान जहां वे अपनी बेटी के साथ विभिन्न पूजा पंडालों में घूमते नजर आये थे, वहीं काली पूजा के दिन उन्होंने एक शांत और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में मां करुणामयी की आराधना की। लेक कालीबाड़ी में मां काली को करुणामयी रूप में पूजा जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

काली प्रतिमा को पारंपरिक बनारसी साड़ी और आभूषणों से सुसज्जित किया गया था। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पूजा देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हर साल की तरह इस बार भी अपने कालीघाट स्थित आवास में काली पूजा का आयोजन किया जहां अभिषेक बनर्जी भी सपरिवार उपस्थित रहते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News