

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक जिम लुक शेयर किया। फोटो में वे वेस्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। हाथों में जिम ग्लव्स और एक हाथ में आई फोन पकड़े हुए उन्होंने मिरर सेल्फी ली है।
यह रफ एंड टफ अवतार आमतौर पर बॉलीवुड या टॉलीवुड सेलिब्रिटीज में देखने को मिलता है। तस्वीर से साफ है कि अभिषेक फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं और नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं। अभिषेक हमेशा से ही अपने परिधान चयन को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते आए हैं।
हाल ही में उन्होंने बताया कि वह खुद को काले और सफेद रंगों में पेश करना ही पसंद करते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी वर्कआउट करते हुए कई तस्वीरें समय-समय पर वायरल हुई हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हुई।
लेकिन अभिषेक की इस तरह की दुर्लभ तस्वीर को लेकर अब हर कोई चर्चा कर रहा है। उनके इस नए लुक ने इंस्टाग्राम यूजर्स को चौंका दिया है, क्योंकि आमतौर पर उन्हें इस तरह नहीं देखा गया था। इस तस्वीर ने युवाओं और जेन जी नेटिजेन के बीच खूब वाहवाही बटोरी।