अभिषेक बनर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

 तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा चलाया जा रहा ‘बेटी बचाओ’ अभियान एक मजाक बन गया है क्योंकि ‘दुष्कर्म के दोषियों’ को राहत मिल रही है और गठबंधन के सहयोगी मंत्री पीड़िताओं का मज़ाक उड़ा रहे हैं। अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दिल्ली उच्च न्यायालय के दो दिन पुराने उस आदेश का हवाला दिया, जिसमें 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जेल की सजा निलंबित कर दी गई थी। तृणमूल राष्ट्रीय महासचिव ने एक वीडियो का भी हवाला दिया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में नई दिल्ली के इंडिया गेट पर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए हंस रहे थे। बनर्जी ने कहा, “दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिल गई। भाजपा के सहयोगी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर दुष्कर्म पीड़िताओं का मजाक उड़ा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व की ओर से हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।” उन्होंने कहा, “ आज भाजपा शासित राज्यों में आज ‘बेटी बचाओ’ की यही हकीकत है। जब दुष्कर्म के दोषियों को राहत मिल रही है और मंत्री पीड़िताओं का मजाक उड़ा रहे हैं।...हम न्याय की मांग करने वाली हर बेटी, हर महिला, हर परिवार को न्याय दिलाने में नाकाम रहे हैं।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in