वोटिंग के बीच गरजे अभिषेक बनर्जी, पुलिस पर्यवेक्षकों पर लोगों को डराने का आरोप

वोट डालने के बाद मीडिया से बोले, “मतदाताओं को डराने की कोशिश, लोकतंत्र पर सवाल”
वोटिंग के बीच गरजे अभिषेक बनर्जी, पुलिस पर्यवेक्षकों पर लोगों को डराने का आरोप
Published on

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता Abhishek Banerjee ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) केंद्रीय बलों के साथ मिलकर मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।

अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कई इलाकों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जहां मतदाताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों को बिना किसी डर के मतदान करने का अधिकार है, लेकिन मौजूदा हालात में कुछ जगहों पर माहौल भय का बनाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और जरूरी कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा मुझे लोगों पर भरोसा है। जिस तरह से बंगाल के लोगों पर अत्याचार किया गया है, 4 मई को बीजेपी 50 सीटों के नीचे सिमट जाएगी। वोट डालने के बाद अभिषेक बनर्जी का बीजेपी पर तीखा हमला।

दूसरी ओर, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए प्रशासन और केंद्रीय बलों की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी गड़बड़ी से सख्ती से निपटा जाएगा।

चुनाव के इस चरण में जहां एक ओर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in