अभिषेक बनर्जी ने कूचबिहार में रोड शो किया

रोड शो के दौरान अभिषेक बनर्जी लोगों से हाथ मिलाते हुए
रोड शो के दौरान अभिषेक बनर्जी लोगों से हाथ मिलाते हुए
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर बंगाल के कूच बिहार में रोड शो किया। इसके बाद सभा में अपने संबोधन में नरेन्द्र मोदी-नीत सरकार पर आरोप लगाया कि वह बंगाल को उसका जायज हक नहीं दे रही है, क्योंकि राज्य की जनता तृणमूल को बार-बार विजयी बनाकर सत्ता में ला रही है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘वे भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों को सता रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने हमारे आदर्शों का अपमान किया है, हमारी संस्कृति को नीचा दिखाया है, हमारी खान-पान की आदतों को नियंत्रित करने की कोशिश की है, हमारी भाषा की वैधता पर सवाल उठाया है और सबसे बढ़कर, लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची है।’’ डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा, ‘‘भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों पर हमले किए जा रहे हैं, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है। कई क्षेत्रों में तो मछली और मांस की बिक्री एवं सेवन पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।’’अभिषेक बनर्जी ने इस बात पर पूरा भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे के दिन चार मई को बंगाल की जनता ‘दंभी एवं बंगाल विरोधी जमींदारों’ को सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा, ‘‘राजबंशी और मतुआ जैसे समुदायों के प्रति भाजपा के प्रेम का खोखलापन तब उजागर हो गया जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से इन समुदायों के लाखों सदस्यों के नाम मनमाने ढंग से हटा दिए गए।’’ उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि तृणमूल यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी वैध मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in