एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीते आसनसोल के अभिनव साव

सीएम ममता बनर्जी ने दी बधाई
शूटर अभिनव साव
शूटर अभिनव साव
Published on: 

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल के युवा शूटर अभिनव साव की शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। कजाखस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में अभिनव ने जूनियर एयर राइफल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारे आसनसोल के बेटे अभिनव साव ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बंगाल को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं और स्नेह देती हूं। उन्होंने आगे लिखा कि वह अभिनव के माता-पिता, परिवार और दोस्तों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने अभिनव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिनव साव की यह उपलब्धि न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि इस उपलब्धि से बंगाल के युवाओं में शूटिंग और अन्य खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News