चुनाव प्रचार के दौरान 'अभया' की मां पर हमला !

भाजपा उम्मीदवार ने दी चेतावनी- 'अंजाम भुगतने को तैयार रहे TMC'
Abhaya’s Mother Allegedly Attacked During Election Campaign in Panihati, BJP Slams TMC.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार को पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर पीड़िता (अभया) की मां ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद पर और अपने कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। घटना पानीहाटी के वार्ड नंबर 6 की है, जहां प्रचार के दौरान कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की।

पानीहाटी में प्रचार के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता का आरोप

भाजपा प्रत्याशी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "TMC के गुंडों ने मुझे मारने की कोशिश की। उन्होंने मेरी बेटी को छीन लिया और अब वे मुझे निशाना बना रहे हैं ताकि न्याय की आवाज को दबाया जा सके। लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं, मैं इस लड़ाई को इसके अंतिम अंजाम तक लेकर जाऊंगी।" भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 30-35 महिलाओं के एक समूह ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाते हुए उन्हें अपशब्द कहे और हाथापाई की, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

तृणमूल उम्मीदवारों ने किया आरोपों से इनकार

दूसरी ओर, TMC उम्मीदवार तीर्थंकर घोष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि भाजपा प्रत्याशी बाहरी लोगों के साथ प्रचार कर रही थीं और 'लक्ष्मी भंडार' जैसी सरकारी योजनाओं को बंद करने की धमकी दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोग नाराज हो गए। गौरतलब है कि आरजी कर कांड की पीड़िता की मां को चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा ने इस बार बड़ा दांव खेला है। प्रत्याशी अब इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की तैयारी में हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in