दंगल फिल्म नहीं करना चाहते थे आमिर खान, खुद ही बताई वजह

एक्टर ने खुद बताई पूरी बात
दंगल फिल्म  नहीं करना चाहते थे आमिर खान, खुद ही बताई वजह
Published on: 

नई दिल्ली - हाल ही में आमिर खान ने अपने जीवन से जुड़े कई किस्सों पर बेझिझक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में वे फिल्म 'दंगल' करना नहीं चाहते थे। हालांकि उन्हें इसकी कहानी बेहद प्रभावशाली लगी थी, लेकिन फिल्म में महावीर फोगाट जैसे उम्रदराज किरदार को निभाना उन्हें अपने करियर के लिए जोखिम भरा फैसला लग रहा था। शो में आमिर ने फिल्म और अपने रोल को लेकर अपनी सोच खुलकर साझा की।

क्यों दंगल नहीं करना चाहते थे आमिर खान

आमिर खान ने बताया कि दंगल को करने से झिझक रहे थे। आमिर खान बताते हैं, 'दंगल का किरदार महावीर फोगाट का था। ये किरदार काफी उम्रदराज दिखाना था और सफेद बाल के हैवी बॉडी के साथ। मैं अपनी उम्र को लेकर काफी सजग था और उम्रदराज नहीं दिखना चाहता था। मैंने डायरेक्टर को बोला था कि 6-7 साल रुक जाते हैं फिर ये कहानी बनाते हैं। लेकिन आखिर में मुझे कहानी पसंद आई और मैने फिल्म बना डाली।'

जिंदगी के तमाम पहलुओं पर की बात

‘आप की अदालत’ में आमिर खान ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीं पर’ के बारे में भी जानकारी दी। आमिर ने बताया कि इस फिल्म में ऑटिज्म से पीड़ित 10 लोगों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को पहले से थोड़ा एक्टिंग का अनुभव था, जबकि बाकी नौ लोग अभिनय की दुनिया से बिल्कुल नए हैं। बावजूद इसके, सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आमिर ने इन खास कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव भी दर्शकों के साथ साझा किए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News