पानीहाटी में अवैध संबंधों के चलते युवक पर चाकू से हमला

खून के निशान से पुलिस पहुंची अभियुक्त, किया गिरफ्तार
A youth was attacked with a knife in Panihati due to illicit relations.
सांकेतिक फोटो User
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह: उत्तर 24 परगना के पानीहाटी अंतर्गत पश्चिमपल्ली इलाके में अवैध संबंधों के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। बुधवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी की पत्नी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

खून के निशानों ने खोला राज

घटना की शुरुआत पानीहाटी नगर पालिका के 24 नंबर वार्ड स्थित तारापुकुर पश्चिमपल्ली से हुई। स्थानीय लोगों ने आगरपाड़ा स्टेशन के पास 6 नंबर रेल गेट के पास एक अधेड़ व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। सड़क पर खून की धारा बह रही थी। सूचना पाकर पार्षद प्रतिनिधि बादल राय और पार्षद सम्राट चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान बिहार निवासी मुकेश साव के रूप में हुई, को तत्काल सागर दत्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

शराब की महफिल और फिर हमला

जांच में पता चला कि मुकेश का आरोपी मेघनाद कुंडू (सील) की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। बुधवार रात मुकेश नशे की हालत में मेघनाद के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान तैश में आकर मेघनाद ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। हमले के बाद मुकेश जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 400 मीटर दूर जाकर गिर पड़ा। पुलिस ने सड़क पर गिरे खून के निशानों का पीछा करते हुए आरोपी के घर तक पहुंचकर उसे दबोच लिया। खड़दह थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in