खड़दह में पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक, हुई मौत

A young man fell from a train after colliding with a pole in Khardah and died.
​घटनास्थल पर क्षोभ जताते लोग
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह: सियालदह-राणाघाट रेल खंड के खड़दह स्टेशन के समीप गुरुवार को एक हृदयविदारक दुर्घटना घटी। ट्रेन से यात्रा के दौरान एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पोल से टकराकर नीचे गिर गया। इस भीषण हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान खड़दह के मोडलपाड़ा निवासी हसन अली के रूप में हुई है।

काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हसन अली दोपहर के समय किसी निजी काम से सियालदह की ओर जा रहा था। जब ट्रेन टीटागढ़ से खड़दह स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी 2 नंबर लाइन पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हसन गेट के पास था और अचानक दो लाइनों के बीच स्थित एक बिजली के पोल से उसका शरीर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह संतुलन खो बैठा और चलती ट्रेन से सीधे पटरी पर जा गिरा।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रेल पुलिस (GRP) की मदद से लहूलुहान हसन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मोडलपाड़ा पहुंचते ही इलाके में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोल की स्थिति पर परिजनों का आक्रोश

मृतक के परिजनों ने इस घटना के लिए रेलवे के बुनियादी ढांचे पर सवाल उठाते हुए अपना क्षोभ व्यक्त किया है। उनका कहना है कि तीन रेल लाइनों के बीच जिस जगह वह पोल स्थित है, वह बेहद खतरनाक है और पहले भी वहां हादसे की आशंका बनी रहती थी। परिजनों का आरोप है कि पोल की गलत स्थिति के कारण ही हसन की जान गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in