घर में घुसने के प्रयास में चोर के साथ अजीबो-गरीब घटना

कोटा शहर में चोरी के इरादे से एक बंद घर में घुसने का प्रयास करता एक युवक किचन के एग्जॉस्ट फैन वाले होल में फंस गया।
घर में घुसने के प्रयास में चोर के साथ अजीबो-गरीब घटना
Published on: 

कोटाः राजस्थान के कोटा शहर में एक अजीबो-गरीब घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इस घटना को देखकर लोगों के मन में एक चोर के लिए यह बात जरूर आ सकती है-क्या चोर बनेगा तू। दरअसल चोरी के इरादे से एक बंद घर में घुसने का प्रयास करता एक युवक किचन के एग्जॉस्ट फैन वाले होल में फंस गया। चोरी के इरादे से फैन को तोड़ दिया गया था।

मकान के मालिक सुभाष कुमार रावत परिवार समेत तीन जनवरी को खाटूश्याम गये थे। उस रात उनके घर से शोर सुनकर लोगों का ध्यान उस तरह गया तो देखा कि घर के बाहर एक स्कूटर खड़ा है जिसकी हेडलाइट की रोशनी घर के किचन पर पड़ रही है।

शरीर का आधा हिस्सा किचन के अंदर, बाकी बाहर

रावत के घर से आते शोर की वजह से आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो जो कुछ देखा उससे उनके होश उड़ गये। दरअसल किचन के होल में फंसे चोर बचाव के लिए चिल्ला रहा था। मकान के बाहर उसका साथी था, लेकिन वह लोगों को आता देख वहां से भाग गया। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंची और चोर को बचाने का प्रयास किया। किसी तरह वे घर में प्रवेश किये तो देखा कि चोर के सिर वाला हिस्सा किचन के अंदर है जबकि कमर से लेकर पैर तक का हिस्सा कमरे से बाहर है।

चोरी के इरादे से चोर ने किचन के रास्ते घर में घुसने का प्रयास किया था। उसने एग्जॉस्ट फैन को तोड़ दिया और उसके होल के रास्ते से घुसने का प्रयास किया। लेकिन वह बीच में फंस गया और अपने को बाहर नहीं निकाल पा रहा था। पुलिस ने आखिर कुछ देर के प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। उसके दूसरे साथ की तलाश की जा रही है।

घर में घुसने के प्रयास में चोर के साथ अजीबो-गरीब घटना
मुस्तफिजुर को KKR से कोई मुआवजा मिलने की कितनी संभावना है?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News