फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ठगी, सौतेली मां और मौसा पर लगा आरोप

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ठगी, सौतेली मां और मौसा पर लगा आरोप
Published on

बिधाननगर : खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति एक व्यवसायी के घर से 6 लाख की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना चिनार पार्क स्थित बागुईआटी इलाके की है। पीड़ित विनीता सिंह को संदेह है कि उसके परिवारवालों ने ही घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे व्यवसायी के घर में 6 लोग खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए घर में घुस आये। उनमें तीन महिलाए भी शामिल थी। तीन पुलिस की वर्दी में थे, जबकि बाकी 3 लोग सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने परिवारवालों से पुरानी खरीद रसीद दिखाने को कहा। इसके बाद ही जालसाजों ने विनीता की दादी और सौतेली मां के रखे गहने में सिर्फ दादी के 4 जोड़ी सोने की बालियां, 1 छोटी चेन, 8 सोने की अंगूठियां, 1 सोने का कंगन और 3 चूड़ियां ले लिया। इसके अलावा 3 लाख रुपये नकद, चेकबुक, पासबुक और फिक्स्ड डिपॉजिट सर्टिफिकेट भी अपने साथ ले गए। इस घटना में जालसाजों ने उसकी सौतेली मां का कोई आभूषण नहीं लिया, जिससे शक पैदा हो गया है। हालांकि जालसाजों ने जाने से पहले विनीता से एक खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाया और सबूत मिटाने के लिए घर का सीसीटीवी रिकॉर्डर भी अपने साथ लेते गये। इस मामले में विनीता को अपनी सौतेली मां और उसके मौसा सत्येंद्र यादव पर संदेह है। जानकारी के अनुसार इस घटना काे लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों ने बागुईआटी इलाके में उस रात किसी भी तरह की छापेमारी से इनकार किया है। बिधाननगर कमिश्नरेट ने संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा

बिधाननगर कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। वहीं शिकायत के आधार पर सौतेली मां नामित और मौसा सहित कई व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in