सड़क किनारे रखे रसायन से भरे ड्रम में विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे

तीन बच्चों की हालत गंभीर
खरगाछी में सड़क के पास इसी तरह के ड्रम में रखे रासायनिक पदार्थ में विस्फोट
खरगाछी में सड़क के पास इसी तरह के ड्रम में रखे रासायनिक पदार्थ में विस्फोट
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सड़क किनारे रखे रसायन से भरे ड्रम में अचानक हुए विस्फोट से कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बोदरा अंचल खरगा छी में हड़कंप मच गया। विस्फोट की चपेट में आकर चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें कोलकाता के एम.आर. बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कैनिंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घटकपुकुर से बोदरा अंचल मध्य खड़गाछी तक करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत कार्य की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई थी। मंगलवार शाम सड़क किनारे लगभग 200 लीटर लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) से भरा एक ड्रम रखा हुआ था। उसी ड्रम के पास 8 से 10 वर्ष आयु के चार बच्चे खेल रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ ड्रम फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि अन्य तीन भी आंशिक रूप से झुलसकर घायल हो गए। जलन की पीड़ा सहन न कर पाने पर एक बच्चा पास के तालाब में कूद गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाकर नलमूड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। तीन बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एम.आर. बांगुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सादिकुल मोल्ला नामक एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भांगड़ डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर सैकत घोष और कैनिंग पूर्व के विधायक शौकत मोल्ला घटनास्थल पर पहुंचे और विधायक ने हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए कोलकाता पुलिस की बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सड़क मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी और ज्वलनशील पदार्थ को खुले में छोड़ने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in