दरोगा को बीजेपी पार्षद के पुत्र ने मारा थप्पड़, जनता ने कर दी उसकी धुनाई

दरोगा को बीजेपी पार्षद के पुत्र ने मारा थप्पड़, जनता ने कर दी उसकी धुनाई
Published on: 

वाराणसीः अकसर जनप्रतिनिधि के परिजन धौंस दिखाते रहते हैं और कानून का उल्लंघन तक करते हैं। यहां तक लोगों से बदतमीजी से लेकर मारपीट तक कर लेते हैं। लेकिन इस बार एक जनप्रतिनिधि के बेटे को अपने पिता की धौंस दिखाना काम नहीं आया। उल्टे उसे जनता की मार भी झेलनी पड़ी। यह घटना है महादेव की भूमि वाराणसी की।

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस के एक दरोगा को पार्षद के पुत्र ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पार्षद के पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे मौके से बचाया और चौक पुलिस स्टेशन ले गई।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में भाजपा के पार्षद के बेटे (हिमांशु श्रीवास्तव) के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिमांशु हुकुलगंज से भाजपा पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव का बेटा है।

पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम चौक पुलिस स्टेशन इलाके में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को पार्षद के बेटे ने थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने फिर पार्षद के बेटे की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे मौके से बचाया और चौक पुलिस स्टेशन ले गई। बंसवाल ने कहा कि चौक पुलिस स्टेशन में पार्षद के बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मणिकर्णिका घाट के पास भीड़ ज्यादा थी। वहां पर नो-व्हीकल जोन लागू था। तभी तीन युवक बाइक से वहां आ गए। इस पर वहां तैनात दरोगा ने उनको रुकने के लिए कहा। युवक उसके बाद भी नहीं रुका। बोला- आप हमें कैसे रोक सकते हैं? हम पार्षद के बेटे हैं। इस पर दरोगा ने कहा कि ठीक है और उसे पीछे कर दिया। इस पर अचानक से उसने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया।

दरोगा को बीजेपी पार्षद के पुत्र ने मारा थप्पड़, जनता ने कर दी उसकी धुनाई
आस्था कॉरिडोरों ने 2025 में बदला यूपी का पर्यटन परिदृश्य
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in