सागर के मायाग्वालनी में बनेगा नया कंक्रीट ब्रिज

सागर के मायाग्वालनी में बनेगा नया कंक्रीट ब्रिज
Published on

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सागर स्थित मायाग्वालनी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से उनकी मांग अब पूरी होने जा रही है। यहां कंक्रीट का एक नया ब्रिज तैयार होने जा रहा है। इस ब्रिज के बन जाने से न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि मिदनापुर से सागर की तरफ आने वाले राहगीरों को भी काफी फायदा होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द काम शुरू हो जायेगा। ऐसा नहीं है कि पहले यहां ब्रिज नहीं था। पहले यहां पर कैनल पर लकड़ी का ब्रिज था जो काफी पुराना था।

कैसा होगा यह ब्रिज

यह कैनल ब्रिज होगा। इसकी लंबाई 26 मीटर होगी। भले ही यह कंक्रीट का ब्रिज छोटा है मगर यह यातायात के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है। खासकर फेरीघाट तक पहुंचने के लिए रोजाना लोग यहां पुराने लकड़ी के ब्रिज से होकर गुजरते हैं। अब यहां कंक्रीट का ब्रिज सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी अहम होगा। मिदनापुर से सागर के दोनों ओर के लोगों को लाभ होगा। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले साल मार्च तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद ब्रिज आम लोगों के लिए चालू कर दिया जायेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in