दांतन में चलती बाइक में आग लगने से मची अफरा-तफरी

दांतन में चलती बाइक में आग लगने से मची अफरा-तफरी
Published on

मिदनापुर : एक चलती बाइक में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। घटना से पश्चिम मिदनापुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत अंगुआ इलाके में घटी। खबर मिलते ही दांतन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, दोनों बाइक सवार स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर दो व्यक्ति काम के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दांतन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अंगुआ क्षेत्र में एक तेल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के बाद वह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 से बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने बाइक से धुआं निकलता देखा तो उसने तुरन्त बाइक रोकी। जैसे ही वह बाइक से उतरा, बाइक में आग लग गई और वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में घटना की सूचना मिलने पर दांतन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के प्रयास असफल रहे तब तक बाइक पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुकी थी। पूरी घटना से दोनों लोग भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बारंगाय क्षेत्र में स्थित अपने घर लौट रहे थे। अचानक मैंने देखा कि बाइक से धुआं निकल रहा है। पहले तो लगा कि शायद इंजन में कोई समस्या होगी। जैसे ही बाइक खड़ी की और उतरा, आग लग गई। यदि ध्यान नहीं दिया होता या बाइक से उतर नहीं गया होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दांतन थाने की पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in