कल्याणी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, एक युवक की मौत

दो बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल
A motorcycle overturned on Kalyani Highway after going out of control, resulting in the death of one young man.
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर: बैरकपुर के मोहनपुर थाना अंतर्गत सीएमडीए नगर इलाके में कल्याणी हाईवे पर शुक्रवार की आधी रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी लहूलुहान हो गए। मृतक की पहचान शुभमय चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो गणेशपुर इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात शुभमय चक्रवर्ती अपने दो दोस्तों, सागर दास और अमित कांजीलाल के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तीनों युवक कुंडू बाड़ी इलाके से वायरलेस मोड़ की ओर बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज़ थी। कल्याणी हाईवे पर सीएमडीए नगर के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सड़क पर बुरी तरह फिसल गई।

चीख-पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोग

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक गिरने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। हाईवे के किनारे सन्नाटे के बीच घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर खून से लथपथ तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बैरकपुर के बी.एन. बोस उपमंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने शुभमय चक्रवर्ती की जांच की और उसे 'ब्रॉट डेड' यानी मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, सागर और अमित का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाने की पुलिस अस्पताल पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि एक ही बाइक पर तीन लोगों के सवार होने (ट्रिपल राइडिंग) और संभवतः संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवकों ने हेलमेट पहना था या नहीं। इस घटना के बाद मृतक शुभमय के घर गणेशपुर में मातम छाया हुआ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in