कान में थोड़ी मैल जरूरी है

जाने कान में क्यो जरूरी है थोड़ी सी मैल
कान में थोड़ी मैल जरूरी है
Published on

कोलकाता - कान मनुष्य के श्रवण यंत्र वाले भाग को कहा जाता है। यह भाग बहुत ही संवेदनशील एवं नाजुक होता है। इस में नहाते समय पानी भरने, मैल जमने, मवाद निकलने व दर्द होने से दैनिक जीवन एवं क्रियाकलाप दूभर हो जाता है। कान, नाक एवं गले से संबंधित बीमारियां एक दूसरे से जुड़ी होती हैं इसीलिए इससे संबंधित डॉक्टर को ई. एन. टी. चिकित्सक के रूप में प्रसिद्धि मिलती है। कान में दर्द, मवाद निकलने एवं मैल जमने की परेशानी प्रायः सबको होती है। नहाते समय असावधानी के चलते इसमें पानी भरता है। संक्रमण होता है। कान के सभी मामलों में श्रवण क्षमता प्रभावित होती है। कान में मैल के जमने पर उसे निकालना कठिन हो जाता है इसीलिए कान से सदैव मैल निकालते रहने की सलाह दी जाती है, कान साफ रखने की सलाह दी जाती है किंतु जापान के ईयर सैलून का निष्कर्ष है कि कान में थोड़ी मैल होनी चाहिए क्योंकि यह बाहरी संक्रमण से बचाती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in