लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य लाया गया भारत

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य अमन भैंसवाल को बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से चलाए गए एक अभियान के तहत अमेरिका से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया गया।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य लाया गया भारत
Published on: 

नई दिल्लीः लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य अमन भैंसवाल को बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से चलाए गए एक अभियान के तहत अमेरिका से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भैंसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था।

हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित भैंसवाल पर हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश से संबंधित आरोप हैं। सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर भैंसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस प्राप्त किया था। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी एक कुख्यात अपराधी और संगठित आपराधिक गिरोह (लॉरेंस बिश्नोई गिरोह) का प्रमुख सदस्य है। उसे पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी। हालांकि, उस पर मुकदमा नहीं चला और बाद में वह फरार हो गया।’’

इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर भैंसवाल का पता अमेरिका में लगाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘उसे अमेरिका से सफलतापूर्वक निर्वासित करा दिया गया और वह सात जनवरी, 2026 को भारत लाया गया। उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।’’

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य लाया गया भारत
सुबह-सुबह कौन सा कुत्ता किस मूड में होगा, यह कोई नहीं जानता, सुप्रीम कोर्ट ने किस संदर्भ में कही यह बात?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in