उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में लगी भीषण आग

दोपहर के समय लगी आग
उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में लगी भीषण आग
Published on: 

उज्जैन : उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गयी। यह आग शंखद्वार के पास लगी है। जानकारी के अनुसार परिसर में प्रदूषण बोर्ड का कंट्रोल रूम था, जहां पर यह आग लगी। इस आग में प्रदूषण बोर्ड का कंट्रोल रूम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं तथा कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।राहत एवं बचाव कार्य अभी भी (खबर लिखने तक) जारी है। अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News