भारतीय वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु से मकान क्षतिग्रस्त

सुबह 11 बजे का है मामला
भारतीय वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु से मकान क्षतिग्रस्त
Published on: 

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के पिछोर कस्बे में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से गिरी धातु की भारी वस्तु से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मनोज सागर नाम के एक व्यक्ति के मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी। मकान के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा पास में खड़ी कार पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि पेशे से शिक्षक सागर अपने बच्चों के साथ घर के अंदर खाना खा रहे थे और उनकी पत्नी रसोई में थीं कि तभी तेज धमाके के साथ छत टूट गयी और आंगन में आठ से 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि तेज धमाके के कारण आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in