आईटीएफ ग्राउंड में सजेगा भव्य फैशन मंच

8 मार्च को होगा ग्रैंड फिनाले
आईटीएफ ग्राउंड में सजेगा भव्य फैशन मंच
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : द्वीपसमूह में फैशन और ग्लैमर का सबसे बड़ा आयोजन एक बार फिर लौट रहा है। आगामी 8 मार्च को आईटीएफ ग्राउंड में ‘मिस्टर, मिस एंड मिसेस यूनियन टेरिटरी ऑफ इंडिया – सीजन 2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस बार भी कार्यक्रम में जाने-माने टीवी कलाकार और सेलिब्रिटी शिरकत करेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध टीवी कलाकार और ‘रोडीज़’ से चर्चित प्रिंस नरूला के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नरूला द्वीपसमूह की मेहमाननवाजी और यहां के प्रतिभाशाली युवाओं से काफी प्रभावित हैं और एक बार फिर उनसे मिलने की इच्छा जता चुके हैं। फिलहाल प्रतिभागियों की ग्रूमिंग और फाइनल राउंड की तैयारियां जोरों पर हैं। कई युवा मॉडल्स—लड़के और लड़कियां—इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं। प्रतिभागियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहे हैं और मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की एंट्री फीस न्यूनतम रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोग पहुंचकर अपने द्वीप के उभरते कलाकारों का उत्साहवर्धन कर सकें। उनका उद्देश्य है कि अंडमान-निकोबार के युवा न सिर्फ स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in