“ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” पर तंज

ओडिशा कैशकांड को लेकर तृणमूल का भाजपा पर हमला
“ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” पर तंज
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ओडिशा में एक अफसर के पास से करोड़ों रुपये की जब्ती के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को कथित रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। तृणमूल ने तंज कसते हुए सोेशल साइट पर लिखा कि “रील लाइफ : “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। रीयल लाइफ : ट्रॉली बैगों में भरे नोटों की गड्डियां। 4 करोड़ रुपये नकद जब्त, भुवनेश्वर में आलीशान दो मंजिला मकान, 130 ग्राम सोना।” तृणमूल ने सवाल उठाते हुए कहा कि ओडिशा में किसकी सरकार है? केंद्र में किसकी सत्ता है? राज्य में कोयला और खनन मंत्रालय किसके पास है? खदानों की सुरक्षा कौन करता है और वह किसे रिपोर्ट करता है? पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। तृणमूल ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले से भाजपा की कथनी और करनी में अंतर उजागर होता है। तृणमूल ने आरोप लगाया कि इन सब बातों से एक ही बात स्पष्ट होती है कि भाजपा भ्रष्ट पार्टी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in