महिलाओं को बड़ा तोहफा! अब दार्जिलिंग-दीघा में मुफ्त यात्रा!

लंबी दूरी की बसों में भी मुफ्त यात्रा, कैबिनेट बैठक में फैसले पर मुहर
महिलाओं को बड़ा तोहफा! अब दार्जिलिंग-दीघा में मुफ्त यात्रा!
Published on

पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। 1 जून से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस फैसले पर सोमवार को कैबिनेट बैठक में मुहर लगा दी गई।

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री Agnimitra Paul ने साफ किया कि यह सुविधा सिर्फ शहर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि लंबी दूरी की सरकारी बसों में भी लागू रहेगी। यानी कोलकाता से दीघा या सिलीगुड़ी जैसी रूट्स पर भी महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद Suvendu Adhikari ने भी कहा था कि सभी वादों को पूरा किया जाएगा, और अब उसी दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है।

इस फैसले से खासकर उन महिलाओं को राहत मिलेगी जो रोजाना काम या अन्य कारणों से यात्रा करती हैं। लंबी दूरी के सफर में जहां पहले सैकड़ों रुपये खर्च होते थे, अब वह पूरी तरह मुफ्त हो जाएगा।

सरकार के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसका असर लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in