“90 लाख नाम कट गये, मोदी जी की गारंटी लेकर लोग क्या करेंगे?”

शशि पांजा ने कहा कि मोदी जी को पहले अपने पुराने वादे याद रखना चाहिए, न तो 15 लाख रुपये बैंक में आये और ना ही 2 करोड़ नौकरियां हुईं
“90 लाख नाम कट गये, मोदी जी की गारंटी लेकर लोग क्या करेंगे?”
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल के लोगों को दी गयी 6 गारंटी पर कटाक्ष किया है। मंत्री डॉ. शशि पांजा ने कहा कि मोदी जी को पहले अपने पुराने वादे याद रखना चाहिए। न तो 15 लाख रुपये बैंक में आये और ना ही 2 करोड़ नौकरियां हुईं। इनके पास इन सभी का जवाब नहीं है। राजनीति का एक स्तर होता है। केवल नाम बदलने से स्तर नहीं बदल सकता है। नाम बदलने से क्या बेरोजगार को काम मिल जायेगा। पीएम ने तीन सभाएं की और आम जनता के सामने अपनी बहादुरी दिखाने के कुछ जुमले भी पेश किये और उसका नाम गारंटी देते हैं। पुराने वादों का क्या है। प्रधानमंत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बंगाल में 91 लाख से अधिक लोगों से उनके गणतांत्रिक अधिकार छीन लिये गये। शशि पांजा ने कहा कि अगर लोगों का नाम ही वोटर लिस्ट से निकाल दिया जाता है तो उससे भरोसा पैदा नहीं होता है बल्कि डर ही पैदा होता है। लोग आपकी गारंटी लेकर क्या करेंगे जब उनका नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं रहेगा। जब वह अपना गणतांत्रिक अधिकार का ही इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे।

फाइल खुलनी चाहिए...तृणमूल ने पीएम की 6 गारंटी में से एक कि “फाइल खुलेंगी” पर निशाना साधा। शशि पांजा ने कहा कि फाइल खुलनी चाहिए। ऐसी कई फाइल है जो दबी हैं, उसे निश्चित रूप से खुलनी चाहिए। पेगासस की फाइल खुलनी चाहिए। सब दबा दिया जाता है। लोगों के सामने सच आना चाहिए। हमलोग भी चाहते हैं कि फाइल खुले।

मोदी की सभा को फ्लॉप शो बताया

इस दिन तृणमूल ने दो तस्वीरें जारी करते हुए दीदी की सभा फुल हाउस बताया तथा पीएम मोदी की सभा को फ्लॉप शो होने का दावा किया। तृणमूल ने कहा कि जोतई कोरो हमला, आबार जितबे बांग्ला।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in