

सन्मार्ग संवाददाता
मिरिक : 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खोपरेल के न्यू लोकेशन परिसर में सुधीर कुमार, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी एवं दिगंबर जैन समाज के द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी, ए के सी सिंह, उप-महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी, मितुल कुमार, कमांडेंट 8 वीं वाहिनी स. सी. ब. खोपरेल , डॉ. पंकर जैन, अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज व अन्य सदस्यों के द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुधीर कुमार, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु विशेष बल दिया तथा इसके फायदे गिनाते हुए कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।