

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य सरकार ने सुधार और पुनर्वास पर जोर दिया है। 14 साल से ज्यादा सजा काट चुके कैदियों का आचरण देखते हुए 45 ऐसे कैदियों की रिहाई होने जा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की। सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल साइट पर लिखा कि हमारी सरकार ने ऐसे कई आजीवन कारावास की सजा काट चुके लोगों को कानूनी तौर पर रिहा किया जा रहा है जो अपनी सजा के 14 साल से ज्यादा काट चुके हैं। 2011 से अब तक ऐसे 840 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। अन्य 45 लोगों को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से रिहा किया जा रहा है। मैं उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देती हूं। मुझे पता है कि कारावास के दौरान उनका व्यवहार अच्छा था। यह रिहाई उसी की मान्यता है। सुधार गृह का कार्य अपराधियों की मानसिकता बदलना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है। मुझे उम्मीद है कि ये रिहा हुए कैदी अपने नए और मुक्त जीवन में अच्छे नागरिक बनेंगे, तभी हमारे प्रयास सफल होंगे।
14 साल से ज्यादा की सजा काट चुके 45 कैदियों की अच्छे आचरण के आधार पर रिहाई की जा रही है।
2011 से अब तक 840 कैदी कानूनी प्रक्रिया के तहत रिहा किए जा चुके हैं।
यह निर्णय सुधार गृहों के उद्देश्य यानी मानसिकता में परिवर्तन और समाज की मुख्यधारा में वापसी को भी मान्यता देता है।
यह कदम क्यों महत्वपूर्ण है ?
यह अपराधियों को दूसरा मौका देने की भावना को दर्शाता है।
पुनर्वास और सामाजिक समावेश के दृष्टिकोण को बल देता है।