मध्यमग्राम स्टेशन के पास 8 दुकानें जलकर खाक, एक व्यक्ति की मौत

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में बुधवार को आग लग गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
दुकानों में आग बुझाते दमकलकर्मी।
दुकानों में आग बुझाते दमकलकर्मी।
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में बुधवार को आग लग गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन वे जब अंदर घुसे तो मिठाई की एक दुकान के एक कर्मचारी का शव वहां से बरामद हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘अंदर रखे कई एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से लगी आग में कुल आठ से नौ दुकानें जलकर खाक हो गईं। इनमें से अधिकतर दुकानें खाने-पीने की सामग्री की थीं।’’ अधिकारी ने बताया कि तीन दमकलगाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग के कारण स्टेशन के पास व्यस्त सोदेपुर-मध्यमग्राम रोड पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद पास के मध्यमग्राम फ्लाईओवर पर भी कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि न तो रेलवे स्टेशन परिसर को कोई नुकसान हुआ है, न ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in