वानूआतू के पास 7.3 तीव्रता का भूकंप

दक्षिण प्रशांत में तेज झटके, फिलहाल नुकसान या सुनामी का खतरा नहीं
वानूआतू के पास 7.3 तीव्रता का भूकंप
Published on

वेलिंगटन : दक्षिण प्रशांत महासागर में वानूआतू के पास सोमवार को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर लगभग 115 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। आमतौर पर कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि अधिक गहराई पर आने वाले भूकंप का असर अपेक्षाकृत कम होता है।

यह भूकंप वानूआतू के शहर लुगानविले से करीब 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दर्ज किया गया।

फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। साथ ही अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in