टेलीमेडिसिन से 7 करोड़ लोगों को फायदा

सीएम ममता बनर्जी ने दी खुशखबरी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता: राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गयी है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवाएँ उल्लेखनीय सफलता लेकर आयी हैं, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने डॉक्टरों की अहम भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि राज्य की टेलीमेडिसिन सेवा एक बड़ा मील का पत्थर छू चुकी है। अब तक 7 करोड़ लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में यह सुविधा और अधिक दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचेगी, जिससे ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री की पहल पर इस टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की गयी थी। उद्देश्य था कि लॉकडाउन में भी, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में, लोगों को समय पर चिकित्सा प्राप्त हो सके। मरीज वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श कर सकते थे और डॉक्टर इलेक्ट्रॉनिक प्रिस्क्रिप्शन भेजते थे, जिससे दवाइयाँ आसानी से उपलब्ध हो जाती थीं।

महामारी के कठिन समय में इस सेवा ने लाखों लोगों तक उपचार पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। आज भी यह सेवा जारी है और राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को राहत दे रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, 11,000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों से यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, जिनसे 9,000 से अधिक डॉक्टर और 80,000 परामर्शदाता जुड़े हुए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in