बड़ाबाजार में मोबाइल स्नेचिंग गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

क्वेस्ट मॉल के पास से पकड़े गये अभियुक्त
अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल
अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल
Published on

कोलकाता : बड़ाबाजार में लोगों की जेब से पलक झपकते ही कीमती मोबाइल फोन चुराने वाले एक बड़े गिरोह के सात सदस्यों को एंटी-क्राइम पेट्रोलिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पार्क सर्कस के निकट सैयद अमीर अली एवेन्यू पर स्थित क्वेस्ट मॉल के पास दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शेख दिलबर उर्फ छोटू, अंतर दास उर्फ अवि, सुकुर अली शेख, मंजूर आलम लश्कर, दीप पांजा, सिद्दीक शेख और अंशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सभी आरोपी हावड़ा, तिलजला और दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह की गतिविधियों को छिपाने के लिए आपस में साजिश रची हुई पाई गई।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सक्रिय था। वे व्यस्त लोगों की नजरों से बचते हुए, पलक झपकते ही जेब से मोबाइल फोन निकाल लेते थे। पुलिस अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि शहर में सक्रिय मोबाइल स्नेचिंग और चोरी के बड़े गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आम जनता से पुलिस अपील कर रही है कि अपने कीमती सामान पर विशेष ध्यान दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस कार्रवाई से शहर में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in