दुर्गापूजा से पहले हावड़ा में स्थापित होगी 60 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा !

रामकृष्णपुर घाट के समीप तेजी से चल रहा सुंदरीकरण का काम
60 Feet Tall Durga Statue To Be Installed Near Ramkrishnapur Ghat Howrah
सांकेतिक फोटो REP
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : दुर्गापूजा से पहले हावड़ा के लोगों को गंगा किनारे मां दुर्गा की 65 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के दर्शन का अवसर मिलने वाला है। रामकृष्णपुर घाट के समीप श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट के सुंदरीकरण की योजना के तहत प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है। परियोजना का कार्य एनबीसीसी को सौंपा गया है और फिलहाल मौके पर तेजी से काम चल रहा है। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए राज्य के मंत्री उमेश राय ने कहा कि गंगा किनारे स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा धातु से तैयार की गई है। इसका निर्माण पूरा हो चुका है और अब इसे निर्धारित स्थान पर स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। प्रतिमा के दोनों ओर धुनुची की संरचनाएं भी तैयार की जा रही हैं।

धातु से बनी प्रतिमा के दोनों ओर तैयार हो रहीं धुनुची की संरचनाएं

इन तैयारियों के जरिए पूरे परिसर को दुर्गापूजा के अनुरूप भव्य रूप देने की योजना है। निर्देश दिया गया है कि दुर्गापूजा से पहले निर्माण और सुन्दरीकरण से जुड़े सभी कार्य पूरे कर प्रतिमा स्थापित कर दी जाए। प्रतिमा लगने के बाद रामकृष्णपुर घाट के समीप गंगा किनारे का पूरा इलाका आकर्षण का नया केंद्र बन सकता है। हावड़ा के साथ कोलकाता से आने वाले लोगों के लिए भी यह स्थान विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है। पोर्ट ट्रस्ट की ओर से यहां ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जो देखने में आकर्षक होने के साथ लोगों को धार्मिक आस्था का अनुभव भी कराएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह स्थान लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in