भारी संख्या में अवैध हथियारों के साथ दो महिला सहित 6 गिरफ्तार

अभियुक्तों को विष्‍णुपुर के शामली मोल्लापाड़ा से पकड़ा गया
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डायमंड हार्बर पुलिस के एसपी राहुल गोस्वामी
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डायमंड हार्बर पुलिस के एसपी राहुल गोस्वामी
Published on

डायमंड हार्बर : विष्णुपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी संख्या में अवैध हथियारों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम नासिक मोल्ला, साइफुल मोल्ला, शमशेर मोल्ला, हबीब मोल्ला, सोमेजान बीवी और सबीना बीवी हैं। अभियुक्तों को विष्णुपुर के शामली मोल्लापाड़ा से पकड़ा गया। डायमंड हार्बर पुलिस जिला के एसपी राहुल गोस्वामी ने विष्णुपुर थाना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 6 बंदूक और 26 राउंड गोलियां और 4 धारदार हथियार बरामद किये गये। अवैध हथियारों को दोनों महिलाएं छिपा कर रखी थीं। गिरफ्तार अभियुक्त इलाके में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के फिराक थे। इस बीच डीएसपी विष्णुपुर शुभदीप घोष और विष्णुपुर आईसी गौतम मित्रा ने गुप्त सूचना पर एक टीम बनाकर अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले भी ये कई मामलों में जेल जा चुके हैं। जब्त हथियारों को किस उद्देश्य से अभियुक्तों ने अपने घर पर रखा था, इसकी जांच की जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेेने के लिए अदालत में भेज दिया गया। आगे एसपी ने कहा कि डायमंड हार्बर पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हथियारों को हर हाल में पकड़ा जाएगा। इससे पहले उस्ती और मगराहाट इलाके से भारी संख्या में हथियार बरामद किये जा चुके हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in