‘युवा साथी’ योजना में 50 लाख पार, अब 24 घंटे ऑनलाइन आवेदन

स्वनिर्भर बांग्ला शिविरों में उमड़ा जनसैलाब
सुंंदरवन विकास मामले के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा  युवासाथी योजना के लिए पंजीकरण  श‌िविर का देखरेख करते हुए
सुंंदरवन विकास मामले के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा युवासाथी योजना के लिए पंजीकरण श‌िविर का देखरेख करते हुए
Published on

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार की ‘युवा साथी’ योजना में आवेदनों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। अब इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 घंटे किया जा सकेगा। इससे पहले यह सुविधा केवल सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही उपलब्ध थी, लेकिन नवान्न सूत्रों के अनुसार अब यह समयसीमा हटा दी गई है।

राज्यभर में ऑफलाइन शिविरों के माध्यम से भी आवेदन जमा किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य सरकार के पास 50 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि अब जब ऑनलाइन पोर्टल दिन-रात खुला रहेगा, तो आवेदन संख्या और तेजी से बढ़ेगी।

15 फरवरी से राज्य में ‘स्वनिर्भर बांग्ला’ अभियान के तहत विशेष सहायता शिविर आयोजित किए गए थे। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की गई। इन शिविरों में राज्य सरकार के तीन विभाग सक्रिय हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ‘युवा साथी’ योजना की निगरानी कर रहा है, कृषि विभाग भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं की देखरेख कर रहा है, जबकि जल संसाधन विभाग ट्यूबवेल और आरएलआई परियोजनाओं में सिंचाई जल पर रियायत संबंधी मामलों की निगरानी कर रहा है।

विशेष शिविर 26 फरवरी तक चलेंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि ऑनलाइन आवेदन सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध होने से योजना में और अधिक युवाओं की भागीदारी होगी। इससे राज्य सरकार की योजना का लाभ सीधे युवा वर्ग तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और लोगों को समय पर आर्थिक एवं सामाजिक सहायता सुनिश्चित होगी।

‘युवा साथी’ योजना राज्य के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in