बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, 5 की मौत

बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, 5 की मौत
Published on: 

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए। इसमें से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाकी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित इस मकान का छज्जा जर्जर था। इसके ऊपर बंदर लड़ रहे थे। तभी मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए। मौके पर पुलिस रेस्क्यू कर रही है। बारिश के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News