समव्याथी योजना से 4.8 लाख परिवारों को मिली सरकारी सहायता

विधानसभा में मंत्री फिरहाद ने विधायक विवेक गुप्त के प्रश्न पर दी जानकारी
समव्याथी योजना से 4.8 लाख परिवारों को मिली सरकारी सहायता
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : समव्याथी योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई एक मानवीय सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य ऐसे गरीब और असहाय परिवारों की मदद करना है जो अपने किसी प्रियजन के अंतिम संस्कार के खर्च को वहन करने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस योजना की शुरूआत की हैं। अब तक करीब पांच लाख परिवारों को सहायता पहुंचायी गयी। गुरुवार को विधानसभा में जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्त के समव्याथी योजना से संबंधित प्रश्न पर शहरी विकास तथा नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विस्तार से जवाब दिया।

विधानसभा में प्रश्नोत्तर सत्र में जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्त का प्रश्न था कि समव्याथी योजना से कितने लोगों को लाभ मिला और कितने खर्च हुए है। इस महत्वपूर्ण योजना जो केवल बंगाल में है इसके लिए नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड के लिए आवेदन किया गया है? इसके जवाब में शहरी विकास तथा नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए असहाय परिवारों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चालू इस तरह की योजना देश में पहली है। मंत्री ने कहा कि 2025 के 31 मार्च तक 4 लाख 80 हज़ार 149 लोगों को लाभ मिल चुका है और इसके लिए 9602.97 करोड़ खर्च किए है। इस योजना से अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिवार को दो हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। सीएम ममता बनर्जी ने सोचा कि जो गरीब असहायक परिवार हैं, उन्हें अपनों को खोने के बाद उनकी अंतिम यात्रा में किसी तरह की आर्थिक असहायता बाधा ना बने। सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो सके। इसलिए यह समव्याथी योजना चालू की गयी है। इसके बाद विधायक विवेक गुप्त ने सदन में मंत्री से जानना चाहा कि क्या इस योजना के लिए अतिरिक्त फंड बढ़ाया जाएगा। इसके जवाब में मंत्री फिरहाद ने कहा कि हमारा केन्द्र पर दिल्ली सरकार पर 2 लाख करोड़ का बकाया है। बंगाल की जनता को केंद्र वंचित कर रहा है। दिल्ली से हम अपना हक लेकर रहेंगे और जरूर योजना पर अतिरिक्त फंड बढ़ाया जायेगा।

गरीबों को सम्मानजनक विदाई

ममता बनर्जी सरकार की समव्याथी योजना देश में पहली

योजना की उपलब्धियाँ (31 मार्च 2025 तक) :

लाभार्थी परिवारों की संख्या : 4,80,149

खर्च की गई राशि : 9602.97 करोड़

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in