भवानीपुर में 47 हजार नाम हटे, 14 हजार अब भी विचाराधीन

सीएम ममता के केंद्र में वोटर लिस्ट में भारी कटौती
CM Mamata Banerjee
CM Mamata Banerjee
Published on

कोलकाता: भवानीपुर विधानसभा सीट पर अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। यह सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है और भाजपा लगातार यहां जीत का दावा कर रही है।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया शुरू होने से पहले भवानीपुर में कुल 2,06,295 मतदाता थे। मसौदा सूची (Draft List) में 44,470 नाम हटाने के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 1,61,525 रह गई। शनिवार को जारी अंतिम मतदाता सूची में अतिरिक्त 2,324 नाम पूरी तरह विलोपित कर दिए गए। इस तरह अब कुल मतदाता संख्या 1,59,201 रह गई है। यानी अब तक कुल 47,094 नाम हटाए जा चुके हैं।

हालांकि, इसके बावजूद 14,154 मतदाताओं के नाम अब भी ‘अंडर एडजुडिकेशन’ (विचाराधीन) श्रेणी में हैं। दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही यह तय होगा कि ये नाम अंतिम सूची में शामिल होंगे या नहीं। राज्य स्तर पर भी लगभग 60 लाख मतदाताओं के नाम अभी विचाराधीन हैं। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पहले ही 58 लाख नाम हटाए जा चुके थे, और बाद में 7 लाख नामों को ‘डिलीटेड’ के रूप में चिह्नित किया गया।

भाजपा ने इस मतदाता सूची संशोधन को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार का कहना है कि अगर किसी का नाम अन्यायपूर्ण तरीके से हटा है, तो उसे दोबारा सूची में जोड़ने का अवसर है। सुप्रीम कोर्ट ने भी यही स्पष्ट किया है।

चुनाव विशेषज्ञ मानते हैं कि इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने और विचाराधीन रहने से आगामी विधानसभा चुनाव में भवानीपुर का चुनावी परिदृश्य प्रभावित हो सकता है। राजनीतिक दल अब इस मुद्दे पर रणनीति बना रहे हैं और जनता की प्रतिक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in