जल्द घर लौटेंगे 47 भारतीय मछुआरे

भारत–बांग्लादेश में मछुआरों की वापसी प्रक्रिया शुरू
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: भारत और बांग्लादेश के बीच समुद्री सीमाओं पर पकड़े गए मछुआरों की वापसी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार को बांग्लादेश से दो ट्रॉलरों के माध्यम से 47 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा गया। वहीं भारत में पकड़े गए 32 बांग्लादेशी मछुआरों को भी दो ट्रॉलरों के जरिये उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

दोनों देशों के अधिकारियों के अनुसार, मछुआरों को क्रमशः अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) तक ले जाया जाएगा, जहां इंडियन कोस्ट गार्ड और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की मौजूदगी में औपचारिक हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीद है कि मंगलवार तक पश्चिम बंगाल और भारत के 47 मछुआरे अपने देश की भूमि पर लौट आएंगे।

जानकारी के अनुसार, दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां पहले चरण की हवाई और समुद्री निगरानी के बाद औपचारिक आदान–प्रदान प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही हैं। सुंदरबन समुद्री मछुआरा श्रमिक यूनियन के सचिव सतीनाथ पात्र ने कहा कि दोनों देशों के मछुआरों की वापसी शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि “घर के बेटे जल्द से जल्द घर लौटें—यही हम सबकी दुआ है।”

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in