31वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वितरित किए पुरस्कार
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: सात दिन तक चली सिनेमा की भव्य यात्रा, कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF 2025) का समापन गुरुवार को रवींद्र सदन में हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं पहुँचीं और बंगाली सिनेमा तथा देश-विदेश की फिल्मों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। समारोह में अभिनेता-निर्देशक गौतम घोष, संगीतकार शांतनु मैत्रा, निर्देशक सृजित मुखर्जी, निर्देशक अरिंदम शील, अभिनेता-सासंद देव, महुआ मोइत्रा और अन्य कई फिल्म जगत के कलाकार मौजूद थे।

इस वर्ष महोत्सव में जीवनकृति सम्मान से देश के शीर्ष निर्देशकों में से एक और 16 बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौतम घोष को नवाजा गया। पिछले 30 वर्षों की तरह उन्होंने इस साल महोत्सव के चेयरमैन का कार्य भी संभाला। मुख्यमंत्री ने स्वयं घोष को यह पुरस्कार प्रदान किया ‘बंगाली पैनोरमा’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘पड़़शी’ को दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की फिल्मों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं:

गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर (डॉक्यूमेंट्री): द सागा ऑफ ग्लोरियस लाइफ: विजयलक्ष्मी बर्मन

गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर (शॉर्ट फिल्म): नाइंगमा… थ्रू हार आइस

गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर (बंगाली पैनोरमा): पड़़शी

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: ललित रत्नायक (रिवरस्टोन, श्रीलंका)

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म: टु द वेस्ट इन जापाटा, क्यूबा

हीरालाल सेन पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक): प्रदीप कुर्बाह

हीरालाल सेन पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ फिल्म): छोरा यास्ताई (शेप ऑफ मोमो)

NETPACK सर्वश्रेष्ठ फिल्म: विक्टोरिया

FIPRESCI सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म: टु द वेस्ट इन जापाटा, क्यूबा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in