भवानीपुर में बांटने के लिए लाए गए 300 करोड़, सीएम ममता का सनसनीखेज दावा

राहुल गांधी और शुभेंदु पर भी साधा निशाना
भवानीपुर में बांटने के लिए लाए गए 300 करोड़, सीएम ममता का सनसनीखेज दावा
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भवानीपुर में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई गंभीर आरोप लगाए और चुनावी माहौल को और गरमा दिया। उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर में ओडिशा से काले रंग की स्कॉर्पियो के जरिए 300 करोड़ रुपये लाए गए हैं और इसके चलते पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद जबरदस्ती की स्थिति बन सकती है, इसलिए सभी लोगों को सतर्क और शांत रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग बस्तियों में पैसे बांटकर मतदाताओं को डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन जनता को डटकर मुकाबला करना होगा।

राहुल गांधी पर कटाक्ष

बिना नाम लिए कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर भाजपा से संबंध होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा, “लेकिन जब SIR हुआ, लोग रो रहे थे, तब मैंने आपसे कहा था— सभी पार्टियां मिलकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपें। लेकिन आप लोग गए ही नहीं।”

शुभेंदु अधिकारी पर पलटवार

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “वह कहते हैं कि सभी पार्षदों को देख लेंगे। तुम्हारा अपना भाई भी पार्षद है, पहले उसे देखो। कितना कमाया है? मैं नाम लेना पसंद नहीं करती, इसलिए नहीं लेती। लेकिन वह हमेशा अभिषेक को गालियां देता रहता है। तुम अभिषेक के पैर के नाखून के बराबर भी नहीं हो। पहले उससे लड़ो, फिर मुझसे लड़ना।”

दो महत्वपूर्ण योजनाओं का घोषना

अंत में उन्होंने भवानीपुर में किडनी बैंक और हार्ट बैंक खोलने की योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, “मेरी दो योजनाएं हैं। भवानीपुर में एक किडनी बैंक और एक हार्ट बैंक खोलने की योजना है। कम उम्र में कई लोग मर जाते हैं। कई लोग मृत्यु से पहले अपना हार्ट दान करना चाहते हैं। उन अंगों को सुरक्षित रखने का काम करना होगा।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in