Train Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत

बिलासपुर में दो ट्रेनों की टक्कर के बाद ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है
Train Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत
Published on: 

छत्तीसगढ़ : हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी मंगलवार को बिलासपुर में लालखदान के पास आपस में टकरा गईं। इस टकराव के काराण ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। अब तक 4 लोगों के मृत व कइयों के घायल होने की खबर है लेकिन बताया जा रहा है कि यह आकड़ा बढ़ भी सकता है।

पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी

अधिकारियों ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। जब यात्री ट्रेन शाम लगभग 4 बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेन सेवा ठप

हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News