जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से संबंध को लेकर 3 सरकारी कर्मी बर्खास्त

जाने क्या है पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से संबंध को लेकर 3 सरकारी कर्मी बर्खास्त
Published on: 

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के साथ कथित संलिप्तता के लिए तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल, एक स्कूल शिक्षक और सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर सहायक को संविधान के अनुच्छेद 311(2)(सी) के तहत बर्खास्त कर दिया गया, जो ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में’ बिना जांच के बर्खास्तगी की अनुमति देता है। उन्होंने बताया कि तीनों फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रशासन द्वारा आतंकवाद से संबंध रखने वाले अब तक 75 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। बर्खास्त कर्मचारियों की पहचान पुलिस कांस्टेबल मलिक इश्फाक नसीर, स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक एजाज अहमद और श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर सहायक वसीम अहमद खान के रूप में हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News